फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग इन 2021: इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलिब्रिटी कपल, इस अभिनेत्री की गुपचुप शादी से हैरान रह गए फैंस

Wed, 08 Dec 2021 09:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेडिंग इन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में भी शादियों की धूम मची हुई है। इन दिनों देशभर में बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। यह कपल कल यानी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, शादी की रस्में 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। यह जोड़ी राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लेंगे। ऐसे में इनकी शादी को लेकर शाही इंतजाम भी किए गए हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बॉलीवुड में साल की आखिरी शादी हो सकती है। हालांकि, इससे पहले कई सेलेब्रिटी कपल इस साल शादी रचा चुके हैं। तो आइए जानते हैं इस साल शादी के बंधन में बंधे कौन- कौन से कलाकार-

वरुण धवन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इस साल की शुरुआत में 24 जनवरी को अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। इस कपल ने अलीबाग में साल फेरे लिए जहां करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

दीया मिर्जा

खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा ने भी इस साल 15 फरवरी को शादी कर ली। मुंबई में वैभव रेखी के साथ हुई इस शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। प्रोड्यूसर साहिल संघा से तलाक के बाद दीया की ये दूसरी शादी थी।

विज्ञापन

3 of 5
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

यामी गौतम

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की शादी सभी के हैरान करने वाली थी। दरअसल, अभिनेत्री ने 4 जून को फिल्ममेकर आदित्य धर से अचानक शादी कर सबको चौंका दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस गुपचुप हुई शादी का खुलासा किया था। 

4 of 5
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार राव

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को देवउठनी ग्यारस के शुभ दिन सात फेरे लिए। इस शादी में दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इस कपल की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिया कपूर

अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इस साल 14 अगस्त को लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे करण भुलानी से शादी की थी। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस शादी में भी महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें