बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कटरीना और विक्की दिसंबर के दूसरे हफ्ते में राजस्थान के 700 साल पुराने किले में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े कई सितारे नजर आएंगे। कटरीना और विक्की कौशल ने अब तक अपनी शादी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने तो अपने रिश्ते को भी ऑफिशियल नहीं किया है। ऐसे में कपल की शादी से जुड़ी हर बात सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आ रही है, जिसमें उनके रोका सेरेमनी से लेकर हनीमून तक की बात शामिल है।
कटरीना और विक्की की शादी की खबरों पर बॉलीवुड से जुड़ा हर स्टार चुप्पी साधने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सलीम खान ने कटरीना और विक्की की शादी खबरों पर अपनी राय रखी है।