फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग बेल्स: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक साल के लिए टाली अपनी शादी, बिजी शेड्यूल के चलते लिया फैसला

Tue, 30 Nov 2021 01:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में भी इसे लेकर काफी धूम मची हुई है। एक ओर जहां राजकुमार राव जैसे सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो वहीं, विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से की जा रही है। इसी बीच फैंस उनके चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस कपल की शादी को लेकर पहले आ रही खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले थे, हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने अपनी शादी करीब एक साल यानी दिसंबर 2022 तक के लिए टाल दी है।

रणबीर और आलिया के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया दोनों इस पूरे साल लगातार अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के चलते दोनों ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रणबीर और आलिया देश से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। इसके अलावा यह कपल शादी से पहले और शादी के बाद साथ में लंबी छुट्टियां भी बिताना चाहते हैं। ऐसे में जरूरी तैयारियों और प्लानिंग के चलते दोनों से फिलहाल अपनी शादी टाल दी है। 

विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर एक्टर संदीप रेड्डी वेंगा की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे। साथ ही वह लव रंजन की एक फिल्म में भी दिखीई देंगे। 

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के साथ ही एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ में दिखाई देंगी। साथ ही वह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2017 से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों का एक-दूसरे के परिवारों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। रणबीर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया को काफी पसंद करती हैं। वहीं, रणबीर को अक्सर आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ चिल करते हुए देखा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें