फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Student Life Web Series: कॉलेज लाइफ को कर रहे हैं मिस, आज ही देख डालिए ये वेब सीरीज

Wed, 09 Nov 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कॉलेज और स्टूडेंट लाइफ पर बनी वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेज और स्कूल लाइफ से जुड़ी हर किसी की यादें होती हैं, जिन्हें कभी भूला नहीं जा सकता है। अब तक कई ऐसे टीवी शो और फिल्में आ चुकी हैं जिनमें कॉलेज और हॉस्टल लाइफ के बारे में दिखाया जा चुका है। इनमें कॉलेज लाइफ के साथ-साथ प्यार और दोस्ती भी दिखाई जा चुकी है। ओटीटी की दुनिया में भी कॉलेज लाइफ पर कई वेब सीरीज बनी हैं। वहीं कॉलेज और हॉस्टल लाइफ पर आधारित वेब सीरीज हॉस्टल डेज का भी तीसरा पार्ट आने वाला है। तो उससे पहले स्टूडेंट लाइफ पर बनी ये वेब सीरीज देख डालिए। 
विज्ञापन

2 of 6
कॉलेज रोमांस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कॉलेज रोमांस
2018 में रिलीज हुई ‘कॉलेज रोमांस’ एक पॉपुलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में अपूर्वा अरोरा‚ मनोत सिंह‚ केशव साधना‚ गगन अरोरा व श्रेया मेहता रीड रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज में कॉलेज लाइफ में रोमांस, मस्ती और धमाल सब देखने को मिला था। इसका दूसरा सीजन भी आया था, जिसे भी दर्शकों द्वारा पसंद किया गया था। इसे यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- Adipurush: वीएफएक्स के लिए मेकर्स ने बढ़ाया आदिपुरुष का बजट! बन सकती है सबसे महंगी भारतीय फिल्म
विज्ञापन

3 of 6
इमैच्योर - फोटो : सोशल मीडिया
इमैच्योर
इमैच्योर सीरीज कॉलेज नहीं बल्कि स्कूल के दिनों को दिखाती है। इस सीरीज में आपको रोमांस और कॉमेडी देखने को मिलेगी। इनैच्योर में ओंकार कुलकर्णी, रश्मि अगडेकर, चिनमय, विशेष तिवारी और विक्रांत थानीकांति लीड रोल्स में हैं। ये एसएक्स प्लेयर पर उपलब्ध है।

4 of 6
गर्ल्स हॉस्टल - फोटो : सोशल मीडिया
गर्ल्स हॉस्टल
घर में रहने वाली लड़कियां जब हॉस्टल की दुनिया में पहुंचती हैं तो उन्हें बहुत सारे अनुभव मिलते हैं। इस सीरीज में दोस्ती, प्यार, रुममेट्स के झगड़े और हॉस्टल के फंक्शन जैसी कई चीजें देखने को मिलेंगी। ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फ्लेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लेम्स
फ्लेम्स में स्कूल और कॉलेज के अलावा ट्यूशन वाले प्यार को दिखाया गया है। जिसमें सुनाक्षी ग्रोवर, ऋत्विक साहोरे, तान्या मनिकताला और शिवम कक्कड़ नजर आए हैं। रजत (ऋत्विक साहोरे) जो इशिता (तान्या मनिकताला) के प्यार में पड़ जाता है और इसके बाद दोनों के मिलने और फिर बिछड़ने की कहानी आपका दिल जीत लेगी। इसे आप एमएक्स प्लेयर और टीवीएफ प्ले पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 - फोटो : amar ujala
इंजीनियरिंग गर्ल्स
ज्यादातर सिर्फ लड़कों की हॉस्टल लाइफ की कहानियों को पर्दे पर दिखाया गया था लेकिन ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ वेब सीरीज में लड़कियों की हॉस्टल लाइफ को दिखाया गया है। इस सीरीज में कृतिका अवस्थी, बरखा सिंह, सेजल कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। ये सीरीज यू-ट्यूब पर भी मौजूद है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें