किंग खान लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में अब शाहरुख खान के फैंस को उनका और दूर रहना गवारा नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने शाहरुख से बड़े पर्दे पर वापसी के लिए सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट की है। फैंस इस रिक्वेस्ट के लिए #WeMissSRKOnBigScreen का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फैंस ने शाहरुख खान के लिए इस हैशटैग की मदद से अपने 'मन की बात' कही है...