रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब वो फिल्म ब्रह्मास्त्र की तैयारी में जुट गए हैं। अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर आने वाली इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ है, जो कि धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। अगस्त 2019 में आने वाली इस फिल्म में रणबीर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी वजह से दिन रात इस फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं इतने बिजी कार्यक्रम होने के बाद भी रणबीर मूड को रिलैक्स करने का मौका ढूंढ़ ही लेते हैं। वे तैयारियों के बीच का समय स्नैपचैट फिल्टर का बखूबी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
सावन ने हाल ही में अपने ऑफिशियल हैंडल से रणबीर का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनका एक नया अवतार दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
रणबीर स्नैपचैट के इस फिल्टर को काफी एंजॉय कर रहे हैं। इसमें सॉन्ग पर डांस करते हुए उन्होंने फिल्टर्स की मदद से खुद का पूरा श्रृंगार किया।
मूवी को अयान मुखर्जी का डायरेक्ट करेंगे और पहली बार आलिया और रणबीर एक साथ काम करेंगे।
Have you tried our new #BomDiggy #Snapchat filter? #RanbirKapoor loves it! 🙌🏼🎶🤣 @ranbirrk @RanbirKapoorFC @RanbirKUniverse #ArtistOriginals pic.twitter.com/HVNW1NQAdY
— Saavn (@Saavn) November 4, 2017