इन दिनों कटरीना कैफ फिटनेस की कोचिंग देने में व्यस्त हैं। जिम में फिटनेस के गुर सिखाने के साथ ही वो मोटिवेट भी अच्छा करती हैं। खास बात ये है कि उनकी स्टूडेंट कोई और नहीं आलिया भट्ट हैं। इन दिनों वे आलिया की फिटनेस कोच बनी हुई हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये किसी मूवी का कोई सीन है तो आप गलत हैं।
विज्ञापन
2 of 5
alia bhatt
दरअसल आलिया और कटरीना एक ही जिम में जाती हैं। आलिया की ट्रेनर की अनुपस्थिति में कटरीना उनकी ट्रेनर बन गई और एक अच्छे ट्रेनर की तरह उन्हें ट्रीट किया।
विज्ञापन
3 of 5
34 वर्षीय कटरीना ने इस ट्रेनिंग का पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वे ट्रेनिंग के साथ ही आलिया को मोटिवेट करती हुई भी नजर आ रही हैं।
4 of 5
वीडियो के साथ कटरीना ने लिखा कि जब ट्रेनर कहीं नजर नहीं आए तो क्या होता है...आलिया तुम घबराना मत, बहुत अच्छा कर रही हो...बस अभ्यास करती रहो
This is what happens when @yasminkarachiwala doesn't show up ..... you’re doing good @aliaabhatt .... don't worry only 300 more squats .... #whatarefriendsfor #gymlife
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Oct 28, 2017 at 11:56pm PDT
गौरतलब है कि आलिया ने हाल ही में अपनी फिल्म 'राजी' की शूटिंग पूरी की। वही कटरीना सलमान खान अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन की तैयारी में व्यस्त हैं।