फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल

Sat, 14 Feb 2026 02:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Valentine's Day: आज 14 फरवरी को 'वेलेंटाइन डे' है, जिसे लेकर लवर्स के बीच खासा उत्साह देखने को मिलता है। अगर आप अपने दिन को और खास बनाना चाहते हैं तो घर बैठे अपने पार्टनर के साथ इन सात बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में से किसी को भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
'वैलेंटाइन डे' - फोटो : अमर उजाला
'वैलेंटाइन डे' हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। 'वैलेंटाइन डे' को प्यार मनाने का सबसे खास दिन माना जाता है। बॉलीवुड फिल्मों में कई ढेर सारी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी और गाने हैं, जो हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन में घर पर ही अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन बॉलीवुड रोमांटिक फिल्में हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
शाहरुख खान और काजोल की क्लासिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। राज और सिमरन यूरोप में मिलते हैं, प्यार हो जाता है, लेकिन सिमरन की शादी पहले से ही तय होती है। राज भारत आकर सबका दिल जीतता है। इसे आप घर बैठे अपने पार्टनर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
जब वी मेट 
2007 में रिलीज हुई शाहिद कपूर और करीना कपूर की सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जब वी मेट' है। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी और गाने दर्शकों के दिलों को छू गए। इसकी स्टोरी एक उदास बिजनेसमैन आदित्य (शाहिद कपूर) और बिंदास गीत (करीना कपूर) की कहानी है, जो पहली बार ट्रेन में मिलते हैं। मजेदार डायलॉग, शानदार गाने और फील-गुड स्टोरी हर किसी को पसंद आई। आप इसे भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

4 of 8
वीर जारा - फोटो : सोशल मीडिया
वीर जारा
यश चोपड़ा की निर्देशित फिल्म 'वीर जारा' 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ने अभिनय किया है। फिल्म में इन दोनों की बेहतीन लव स्टोरी हर किसी को पसंद आई। इसकी कहानी भारतीय पायलट वीर (शाहरुख) और पाकिस्तानी लड़की (प्रीति) जारा के प्यार की कहानी है। यह एक इमोशनल प्रेम कहानी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ये जवानी है दीवानी - फोटो : सोशल मीडिया
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की कहानी एक खास मानली ट्रिप से शुरू होती है, जहां पर कबीर और नैना की असली मुलाकात होती है। इस फिल्म की कहानी में हर इमोशन को बखूबी दिखाया गया है। इसे आप अपने पार्टनर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
सीता रामम  - फोटो : सोशल मीडिया
सीता रामम 
2022 में रिलीज हुई 'सीता रामम' एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म है। जिसमें प्यार को बहुत खूबसूरत ठंग से दिखाया गया है। यह कहानी है आफरीन (मृणाल ठाकुर) और राम (दुलकर सलमान) की है। इस फिल्म की लव स्टोरी किसी को भी पसंद आएगी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
आशिकी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 2
2013 में रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य अभिनय निभाया था। यह कहानी है एक सिंगर और उसकी स्टूडेंट की लव स्टोरी की। इस फिल्म में शानदार गाने हैं, जो हर किसी प्रेमी जोड़े को पसंद आते हैं। यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

8 of 8
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फैमिली रोमांटिक फिल्म 'हम आपके हैं कौन', आज भी लोगों को देखना पसंद है। इस फिल्म में शादी-ब्याह और परिवार की कहानी को बेहद ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। इस फिल्म को लोग आज भी पूरी फैमिली के साथ एक साथ देखना पसंद करते हैं। यह फिल्म जियो सिनेमा और जी5 पर अवेलेबल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें