Action Drama Movies: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म जाट 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस एक्शन से भरपूर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर आप उससे पहले कुछ शानदार महिला प्रधान एक्शन फिल्में देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जाट से पहले देखें ये एक्शन फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप घर बैठे दीपिका पादुकोण की पठान से लेकर रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 तक देख सकते हैं। जानिए यह महिला प्रधान एक्शन फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
2 of 6
'पठान'
- फोटो : इंस्टाग्राम@taranadarsh
पठान
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म पठान की। पठान में जबर्दस्त एक्सन के साथ बेहतरीन गाने भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण अभिनेता शाहरुख खान के बराबर एक्शन करती नजर आईं। उनका एक्शन और लोगों का रिएक्शन ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी दिला पाया। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
डॉन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
डॉन
शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'डॉन' में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि, प्रशंसक 'डॉन 3' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जब तक इस फिल्म की तीसरा भाग नहीं आता है, तब तक आप प्रियंका के एक्शन से भरपूर फिल्म डॉन' को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4 of 6
मर्दानी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
मर्दानी 2
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की चर्चा जोरो पर है, लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले आप 'मर्दानी 2' को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में प्रियंका ने एक पुलिस अफसर का किरदार बखूबी निभाया है, जो अपराधियों से भिड़ती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नाम शबाना
- फोटो : एक्स
नाम शबाना
तापसी पन्नू ने फिल्म 'नाम शबाना' में एक जासूस की भूमिका निभाई है। उनका एक्शन और कहानी का रोमांच गजब का है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
सिंघम अगेन
हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण 'लेडी सिंघम' बनकर एक्शन करती नजर आईं। अजय देवगन के साथ उनकी भूमिका देखने लायक रही। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।