फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भावेश जोशी सुपरहीरो' का धांसू ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख सिद्धार्थ मल्होत्रा-इमरान खान को होगी जलन

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhavesh Joshi Superhero
एक तरफ हॉलीवुड वाले हैं जिनके पास इतने सुपरहीरोज हैं के वे अकेले एक ही फिल्म में 21-22 को फिट कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड वाले हैं जिनके सुपरहीरोज की गिनती अजूबा से शुरू होती है और शक्तिमान, रावन, फ्लाइंग जट्ट के बाद कृष पर ही खत्म हो जाती है। इसी अकाल को खत्म करने के लिए अब नया सुपरहीरो मार्केट में आया है। नाम है भावेश जोशी।
विज्ञापन

2 of 5
Bhavesh Joshi Superhero
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन ने एक ऐसे आम इंसान का किरदार निभाया है जो अपने ही स्टाइल में भ्रष्टाचार से लड़ने निकला है। 
विज्ञापन

3 of 5
Nishikant Kamat
फिल्म 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत ने फिल्म में एक्टिंग की है। वह इस फिल्म में भ्रष्ट नेता का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में राधिका आप्टे और प्रियांशु पेनयुली भी अहम किरादर निभाते दिखेंगे। वहीं एक्टर अर्जुन कपूर का भी फिल्म में छोटा सा रोल है। 

4 of 5
भावेश जोशी सुपरहीरो
गौरतलब है कि फिल्म के लिए पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और इमरान खान को अप्रोच किया गया था, मगर दोनों ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया। इरोज इंटरनेशनल, रिलायंस एंटरटेनमेंट, विकास बहल, मधु मंटेना और अनुराग कश्यप ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 मई को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु और गोविंदा की फिल्म 'फ्राईडे' से होगा। देखिए फिल्म का मजेदार ट्रेलर-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें