फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैडमैन ट्रेलर: राखी पर बहन को सैनिटरी नैपकिन कोई गिफ्ट करता है भला!

Fri, 15 Dec 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
PadMan
अमेरिका के पास सुपरमैन है, बैटमैन है, तो वहीं भारत के पास पैडमैन है। भारत का ये सुपरहीरो वाकई पगला है। ये राखी पर अपनी बहन को सैनिटरी नैपकिन देता गिफ्ट करता है। खुद इसे इस्तेमाल भी करता है। टूटी-फूटी अंग्रेजी में ये भी साबित करता है कि उसका आइडिया अनोखा और अलग क्यों है।
विज्ञापन

2 of 4
padman
एक मजबूत विषय पर बनी फिल्म 'पैडमैन' के ट्रेलर के बारे में ज्यादा बोलने-लिखने से अच्छा है कि इसे खुद देखा जाए और इस पगले सुपरहीरो की बातों को समझा जाए। देखिये फिल्म का ट्रेलर- 
Presenting the much awaited #PadManTrailer, this one's for the mad ones, the ones who are crazy enough to change the world https://t.co/o2NiC2q1SU@PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 15, 2017
विज्ञापन

3 of 4
PadMan
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
PadMan
फिल्म 'पैडमैन' में अक्षय कुमार और सोनम कपूर के अलावा राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। आर बाल्की निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बतौर प्रोड्यूसर यह ट्विंकल की पहली फिल्म है। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं इसकी शूटिंग केवल 37 दिनों में पूरी की गई है। बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार की इस फिल्म का मुकाबला नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' से होगा। 
पढ़ें: मोशन पोस्टर में पैडमैन के बारे में कुछ ऐसा बोलीं सोनम, अक्षय को मिला सबक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें