फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर

Mon, 12 Aug 2019 01:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
#HrithikvsTiger - फोटो : social media

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) दोनों 'वॉर (War)' फिल्म में नजर आएंगे, और दोनों की जोरदार टक्कर भी होगी। ये टक्कर आपको नए पोस्टर में साफ देखने को मिल सकती है। टाइगर श्रॉफ ने वॉर का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है- इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हो? टाइगर ने ऋतिक रोशन को खुलेआम चुनौती दे डाली है कि क्या वो उनसे हारने वाले हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 4
war teaser - फोटो : Twitter
ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज़्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं। फिल्म में इन दोनों एक्टर्स के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बन रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
war teaser - फोटो : Twitter

इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे थे। कई जगह पर तो दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे थे। टीजर और अब इस पोस्ट को देखकर ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कुछ नया करने जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था- हम भारत में बनी एक्शन मूवीज के बीच बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
war teaser - फोटो : instagram

फिल्म के पोस्टर तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किये गये हैं। 'वॉर' गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन हैं, और टाइगर और ऋतिक की जोड़ी को एक साथ एक्शन करते देखना वाकई कमाल है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें