फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉर' के सेट पर ऋतिक और टाइगर के बीच कैसी थी बॉन्डिंग? इंटरव्यू में निर्देशक ने किया खुलासा

Wed, 09 Oct 2019 12:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
war film - फोटो : social media
‘वॉर की कहानी बहुत ही सिंपल है लेकिन इसका एक्शन इतना शानदार है कि इसका कैनवास इतना बड़ा लगता है।' ये कहना है बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही एक्शन फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का। सिद्धार्थ से अमर उजाला की खास बातचीत।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
war film - फोटो : social media
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस बारे में आपका क्या कहना है? 
बहुत खुशी होती है जब आपका काम देखकर लोग उत्साहित होते हैं। आजकल ट्रेलर से ही फिल्म का भविष्य तय हो जाता है। जब आप फिल्म का पहला लुक देते हैं उससे ही दर्शक निर्णय कर लेते हैं कि उन्हें यह फिल्म देखनी है या नहीं देखनी है। फिल्म वॉर का लुक, ट्रेलर, गाने लोगों को बहुत पसंद आए। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रही और इसी का हमें फायदा भी मिला।
विज्ञापन

3 of 7
war film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन और टाइगर को एक साथ फिल्माने का अनुभव कैसा रहा?
मैं पहली बार दो हीरो के साथ फिल्म बना रहा था। मेरे लिए, मेरे क्रू के लिए साथ ही ऋतिक और टाइगर के लिए भी हर दिन सेट पर एक नया दिन था। उन्होंने भी पहले कभी दो हीरो वाली फिल्म नहीं की है। सेट पर एक अच्छी ऊर्जा थी। स्वस्थ प्रतियोगिता थी दोनों के बीच। दोनों ने एक दूसरे से अच्छी चीजें सीखी। इसका फायदा फिल्म को मिला।

4 of 7
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म के कुछ सीन्स को हॉलीवुड से प्रेरित बताया। इस पर आपका क्या कहना है?
दर्शक बेशक देखेंगे कि इस फिल्म में हॉलीवुड का स्केल है। तो इस तरह की टिप्पणियां मेरे लिए अच्छी हैं। क्योंकि यही हमारी कोशिश रही है कि हम उन्हें हॉलीवुड फिल्म का अनुभव दें। यह फिल्म कहीं से भी कॉपी या फिर प्रेरित नहीं है। यह एक असल कहानी है जिसे हमने दुनिया के बेहतरीन स्टंट निर्देशकों के साथ फिल्माया है।
विज्ञापन

5 of 7
Sacred Games - फोटो : Netflix
सैफ अली खान के साथ आपने दो फिल्में सलाम नमस्ते और तारा रम पम की है। अब जब आप सैफ को सेक्रेड गेम्स जैसी सीरीज में देखते हैं तो यह आप सैफ की स्टारडम में बढ़ोतरी के तौर पर देखते हैं या फिर कुछ और?
मेरे अनुसार वेब सीरीज करना बड़ी बात है। जब अमिताभ बच्चन ने टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति किया था तो कुछ लोगों ने कहा था, ‘अरे, इतना बड़ा मेगास्टार टीवी पर आ गया’। लेकिन आज रिजल्ट हमारे सामने है। अभी हम वेब सीरीज को भी हल्के में ले रहे हैं। यह युवाओं के बीच तेजी से बढ़ रहा है। भारत जैसे देश में जहां युवा सबसे अधिक हैं इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि सैफ के दर्शक कितने बढ़ गए है। यह सैफ का बहुत ही अच्छा निर्णय है। आगे चलकर और भी बड़े स्टार्स इससे जुड़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Bang Bang - फोटो : file photo
आपकी पिछली फिल्म बैंग-बैंग साल 2014 में रिलीज हुई थी। अब करीब 5 साल के गैप के बाद आपने वापसी की। इतना वक्त आपने कहां बिताया?
इन सालों में मैंने कई स्किप्ट्स लिखी, नई फिल्मों के आइडिया के लिए किताबें पढ़ीं क्योंकि फिल्में देखकर वही पुराने आइडिया दिमाग में आते हैं जिनपर पहले से ही दुनिया भर में फिल्में बन रही है। किताबें पढ़कर मैंने काफी कुछ अर्जित किया तब जाकर वॉर बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलाम नमस्ते - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक के तौर पर अपने कॅरियर में आपको किस तरह की फिल्म करने में ज्यादा मजा आया?
मुझे रोमांटिक कॉमेडी बनाने में ज्यादा मजा आता है। सलाम नमस्ते, बचना ए हसीनों, अनजाना-अनजानी बनाने के दौरान मैंने काफी मस्ती की लेकिन अब मुझे बनाने के लिए वैसी कहानियां नहीं मिल रही हैं। भविष्य में मैं फिर से इस तरह की फिल्म जरूर बनाना चाहूंगा।

मां के इस कदम से अमिताभ का नाम होने वाला था इंकलाब, जानें क्या है पूरा किस्सा ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें