वॉर के बॉक्स ऑफिस पर कमाए 309 करोड़ रुपए
ऋतिक रोशन, वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर की कमाई जारी है। फिल्म का ताबड़तोड़ एक्शन और ऋतिक- टाइगर की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म वॉर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में कमाई के कई रिकॉर्ड्स कायम किए। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है। Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 309 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।