Hrithik Roshan Jr.NTR Movie War 2: फिल्म 'वॉर 2' गुरुवार 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज को आज दो दिन हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 'वॉर 2' ऋतिक की साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' की अगली कड़ी है। जानें आज फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कारोबार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : X
आज का कलेक्शन
वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 51.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन से अपना खाता खोला। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन आज शुक्रवार को 46.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 97.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
‘वॉर 2’ की ओपनिंग इतनी जबरदस्त रही कि कई बड़ी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन पीछे छूट गए। मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी फिल्मों से आगे रही 'वॉर 2'
फिल्म बॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन
छावा 31 करोड़ रुपये
सिकंदर 26 करोड़ रुपये
हाउसफुल 5 24 करोड़ रुपये
सैयारा 21.5 करोड़ रुपये
रेड 2 19.5 करोड़ रुपये
स्काई फोर्स 12.25 करोड़ रुपये
सितारे जमीन पर 10.7 करोड़ रुपये
जाट 9.5 करोड़ रुपये
केसरी चैप्टर 2 7.75 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ 7 करोड़ रुपये
4 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : X
फिल्म की स्टार कास्ट
'वॉर 2' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित किया गया है। यह वाई.आर.एफ. स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धलिवाल के किरदार में अपनी भूमिका को दोहराया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी ने भी अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म वॉर के बारे में
'वॉर' की ही अगली कड़ी है 'वॉर 2'। वॉर 2019 की एक भारतीय हिन्दी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित है। आदित्य चोपड़ा द्वारा अपने बैनर यश राज फिल्म्स के तहत निर्मित इस फिल्म में ऋतिक रोशन, उपदेश कुमार सिंह टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे, जबकि आशुतोष राणा और अनुप्रिया गोयनका ने सहायक भूमिकाएं निभाई थीं।