फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर वाजिद खान की पत्नी ने जताई खुशी, अब बच्चों को मिलेगी म्यूजिक कंपोजर की संपत्ति

Sat, 10 Apr 2021 03:47 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों के साथ कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के जाने- माने सिंगर वाजिद खान के निधन को करीब छह महीने का समय हो गया है। वाजिद के निधन के बाद से लगातार उनकी पत्नी कमालरुख खान वाजिद और उनके परिवार को लेकर कई बड़े खुलासे कर रही हैं। कमालरुख ने हाल ही में कुछ दिन पहले खुलासा किया था कि उनके पति और परिवार के सदस्य जबरन उनका धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। वहीं इसके बाद अब कमालरुख ने बॉम्बे हाईकोर्ट को उनके पति वाजिद की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

2 of 5
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कमालरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉम्बे हाईकोर्ट के ऑर्डर की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, न्याय का पहिया अब घूमने लगा है। हाई कोर्ट ने ये सुनिश्चित किया है कि वाजिद की संपत्ति सुरक्षित है और उनके परिवार को आदेश दिए हैं कि उनकी सारी संपत्ति के बारे में खुलकर बताएं। अपने बच्चों के हक लेने के लिए हम एक कदम और पास पहुंच गए हैं। हाई कोर्ट को आभार।

विज्ञापन

3 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बीते दिनों कमालरुख ने अपने तलाक को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वाजिद और वो दस साल के लंबे रिलेशनशिप में थे। इसके बाद उन्होंने शादी करने के बारे में सोचा। पहले वाजिद का परिवार धर्म परिवर्तन को लेकर उनके ऊपर दबाव बना रहा था और उनके बाद खुद वाजिद उन्हें तलाक की धमकी देने लगे थे।

4 of 5
वाजिद खान, कमालरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बात का सबसे पहले खुलासा कमालरुख ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। उन्होंने एक पोस्ट साझा की थी जिसमें उन्होंने अपने वाजिद खान के रिश्ते की पूरी सच्चाई सामने लाकर रख दी थी। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया था कि वो पारसी धर्म से थीं और वाजिद खान मुस्लिम थे दोनों ने जब शादी करने का फैसला किया तब उनका परिवार धर्म परिवर्तन पर अड़ा रहा। जिसके बाद उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद खान और कमालरुख खान - फोटो : फाइल
इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी अपने 17 सालों के दर्द को बयां किया था। कमालरुख ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी शादी के 17 वर्षों में जिस दर्द से गुजरी हैं उसे दुनिया के सामने लाना चाहती थीं। वह कहती हैं, जीवन ने मुझे एक ऐसे मुकाम पर पहुंचाया है, जहां मुझे अपने बच्चों की विरासत के लिए भी लड़ना पड़ेगा क्योंकि उनके परिवार ने वाजिद के इंतकाल के बाद उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें