देवआनंद, वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री से की शुरुआत
वहीदा रहमान ने तेलुगू फिल्म 'रोजुलु मारायई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 1955 में आई थी। इसके बाद वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौदवीं का चांद' और 'साहब बीबी और गुलाम' में काम किया। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में देवानंद की फिल्म 'गाइड' से अलग पहचान मिली। वहीदा रहमान को पद्मश्री, पद्मभूषण और नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।