वहीदा रहमान
- फोटो : Self
50 के दशक में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वहीदा की पहली हिंदी फिल्म सीआईडी थी। इस फिल्म का निर्देशन गुरुदत्त ने किया था। इसके अलावा उन्हें कागज के फूल, प्यासा, साहिब बीबी और गुलाम, बागी और गाइड जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह हिंदी और तमिल फिल्मों के सात ही तेलुगू और बंगाली सिनेमा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पद्मश्री से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।