वीजे चित्रा
- फोटो : फाइल
गौरतलब है कि नौ दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि था होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।