vivek oberoi
- फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय को अंतिम बार हिंदी फिल्मों में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई विवेक की अंतिम फिल्म कन्नड़ भाषा की 'रुस्तम' है। इस फिल्म में विवेक शिवा राजकुमार और श्रद्धा श्रीनाथ के साथ नजर आए। कुछ समय पहले उन्होंने दो फिल्मों का निर्माण करने की घोषणा की है जिसमें एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'रोजी- द सैफ्रन चैप्टर' है। जबकि, दूसरी भी थ्रिलर फिल्म 'इति- कैन यू सॉल्व योर ओन मर्डर' होगी। ये दोनों ही फिल्में वर्ष 2021 में रिलीज होंगी।