विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उम्दा सितारों में से एक हैं। हालांकि, लंबे समय से अभिनेता एक हिट फिल्म और दमदार कमबैक के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं। यही नहीं, विवेक बिजनेस में काफी एक्टिव हैं। हालांकि, एक्टर का कहना है कि वह पहले अभिनेता बनना चाहते थे और बिजनेस करना हमेशा से उनके लिए दूसरे नंबर पर था। अब हाल ही में, विवेक ने पुराने दिनों को याद किया है और बताया है कि 'साथिया' की शूटिंग के दौरान पुलिस को बुलाना पड़ा और विवेक को पुलिस वैन में ले जाया गया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या खुलासा किया है।