विवेक ओबेरॉय को एक मीम ट्वीट करना भारी पड़ गया । विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ा एक मीम शेयर किया । इसमें एक तस्वीर में ऐश्वर्या राय, सलमान खान के साथ थीं । दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, विवेक के साथ थीं । वहीं तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ थीं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
ये मीम चुनाव के एक्टिज पोल से जुड़ा था। ऐश्वर्या, विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड थीं । विवेक का ये मीम तेजी से वायरल हुआ। यूजर्स ने विवेक को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि ये मीम शेयर करने से पहले एक बार सोचना चाहिए था। वो इस मीम से ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ा रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
वहीं कुछ सेलेब्रिटीज भी विवेक पर भड़क उठे । इसमें सोनम कपूर का नाम भी शामिल है । सोनम ने इस मीम पर आपत्ति जताई । सोनम ने लिखा था, 'यह वाकई एक घटिया और क्लासलेस हरकत है' । इस पर विवेक ओबेरॉय ने भी सोनम कपूर को जवाब दिया है ।
4 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
सोनम कपूर का मजाक उड़ाते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'आप फिल्मों में कम ओवर एक्टिंग और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवर रिएक्ट किया करें। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भावनाओं को आहत किया है।'
विज्ञापन
5 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
बता दें कि अब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर दिया है । उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा, 'कभी-कभी पहली नजर में मजेदार और हानिरहित प्रतीत होता है, लेकिन ऐसा दूसरों को नहीं लगता है। मैं महिला सशक्तिकरण के लिए पिछले 10 सालों से काम कर रहा हूं। मैंने 2000 से ज्यादा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है।'
वो आगे लिखते हैं, 'अगर मैंने अपने रिप्लाई से किसी महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मुझे माफ करें । ट्वीट डिलीट ।' ट्विटर पर माफी मांगने से पहले विवेक ओबेरॉय ने एक बयान में कहा था, 'लोग मुझे माफी मांगने के लिए बोल रहे हैं, माफी मांगने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे कोई ये बताए कि इसमें गलत क्या है? अगर कोई मीम ट्वीट करे तो। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं माफी मागूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय का ये बयान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर के बयान के बाद आया है।'