विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इस साल विवेक ने 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से अपनी किस्मत दोबारा आजमाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। विवेक ने साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी।
विज्ञापन
2 of 7
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
इतने सालों में विवेक के करियर पर काफी कुछ लिखा जा चुका है। अब खुद विवेक ने अपने करियर को लेकर PTI से बात करते हुए कहा है- मैं दुनिया का शायद पहला ऐसा इंसान हूं जिसके पास उसका करियर खत्म होने को लेकर लिखी गई सबसे अधिक खबरों का विश्व रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
3 of 7
vivek oberoi
- फोटो : social media
मेरे बारे में कहा गया- 'उसका काम हो गया है', ‘वह अब नहीं चलेगा’, ‘इसके बाद अब उसका करियर खत्म’। मैं बस इन सब पर हंसता हूं क्योंकि मुझे इनसे पार पाना आता है। मुझे काफी बेरोजगारी, लॉबियों और अजीब चीजों का सामना करना पड़ा। शायद एक दिन मैं इन सब पर बायोग्राफी लिखूं।'
4 of 7
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : Social Media
कहा जाता है- विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था इसी दौरान उन्होंने सलमान खान से पंगा ले लिया। दरअसल फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर ऐश्वर्या और सलमान की मुलाकात हुई थी। साल 1999-2001 से लेकर इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन सलमान की वजह से सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
Aishwarya, Vivek
- फोटो : social media
ऐश्वर्या से अलग हो चुके सलमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते थे। ऐश्वर्या फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होती थीं और सलमान वहां पहुंच कर हंगामा कर देते थे। सलमान के गुस्से से भी ऐश्वर्या परेशान हो चुकी थीं। इसी बीच विवेक ओबरॉय उनकी टूटती लवस्टोरी के बीच में कूद पड़े। ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और ऐसे समय में विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद करके रख दिया।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यही नहीं सलमान ने उन्हें 42 बार कॉल किया। इस कॉन्फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया।
ऐश्वर्या के साथ-साथ विवेक के हाथों से कई फिल्मों के ऑफर भी निकल गए। इंडस्ट्री में सलमान खान एक बड़े स्टार थे जबकि विवेक ने अपना करियर शुरू ही किया था। सलमान से पंगे की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें कोई अपनी फिल्म में नहीं लेना चाहता था। इस घटना के बाद विवेक का करियर उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया।