फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता विवेक कैसे बनते चले गए 'पीएम मोदी', देखें 6 घंटे तक कैसे चला मेकअप?

Fri, 29 Mar 2019 02:18 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi - फोटो : YouTube
विवेक ओबेरॉय की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी आने वाले 5 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। विवेक ओबेरॉय के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहा पीएम मोदी की तरह दिखना। ट्रेलर में वो हूबहू पीएम जैसा लुक अपनाए हुए हैं लेकिन उनके लिए सबकुछ इतना आसान नहीं रहा। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया कि किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
pm modi biopic - फोटो : YouTube
फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह बताते हैं कि 'फिल्म में हमारे लिए सबसे मुश्किल रहा कैसे विवेक ओबेरॉय को मोदी के लुक में ढाला जाए। पीएम मोदी की छोटी-छोटी बारीकियों को ध्यान में रखा गया। एक बार जब हम मीटिंग कर रहे थे तो ऐसा मौका भी आया जब हमने तय किया कि ये फिल्म ही नहीं बनाते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi biopic - फोटो : social media
शूट शुरू करने से पहले विवेक ओबेरॉय को घंटों तक मेकअप करना पड़ता था। विवेक ने कहा कि 'हमें बताया गया था कि यह एक लंबी प्रक्रिया है। पूरा मेकअप करने में 6 घंटे लगते हैं और मेकअप करने के बाद 6 घंटे से ज्यादा नहीं रख सकते हैं। मेकअप के बाद जब पहला लुक हमारे सामने आया तो बहुत खराब था और कहीं से भी पीएम मोदी जैसा नहीं दिख रहे थे।'

4 of 5
pm modi biopic - फोटो : social media
फिल्म की मेकअप आर्टिस्ट प्रीति ने हार नहीं मानी और उन्होंने मेकर्स से फोन पर कहा कि एक आखिरी मौका दें। उसके बाद तो जो हुआ वो कमाल था। मेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय का पहला फोटोशूट हुआ जिसमें वो बिल्कुल परफेक्ट नजर आए और डायरेक्टर समेत सभी ने उनके इस लुक को पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi biopic - फोटो : YouTube
फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार कहते हैं कि 'जैसे ही हमने विवेक को मूंछ लगाई, ऐसा लगा ये बिल्कुल सही है उसके बाद हमने मेकअप टीम से कहा कि बस यही चाहिए और इससे छेड़छाड़ ना की जाए।' बता दें कि फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। फिल्म मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें