फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने कोरोना का पहला टीका लगवाते शेयर किया वीडियो, बोले- चलो साथ मिलकर वायरस को हराएं

Sun, 11 Apr 2021 08:55 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। इसको लेकर कई राज्यों में सख्त कोविड गाइडलाइन्स बनाई गई हैं। महाराष्ट्र सरकार इसको लेकर खासा गंभीर दिखाई दे रही है क्योंकि यहां कोरोना संक्रमितों के आंकड़े सबसे अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। इस टीकाकरण अभियान में बॉलीवुड स्टार भी शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कोविड वैक्सीन लेते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। अभिनेता ने लिखा कि ‘सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वारियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें और टीका लगवाएं। चलो एक साथ मिलकर वायरस को हराएं।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
बता दें कि विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में वो चर्चा में तब आए थे जब बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा उनका चालान काट दिया गया था। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना फनी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो 'पावरी होरी है' मीम के अंदाज में बताते नजर आ रहे थे कि कैसे हेलमेट न पहनने पर उनका चालान कटा है। साथ ही उन्हें सुरक्षा का एहसास हुआ है।

4 of 5
राकेश रोशन - फोटो : Insatagram- @rakesh_roshan9
बता दें कि इन दिनों कोरोना बॉलीवुड में अपना कहर बरपा रहा है। अभी तक कई सेलेब्स इसके शिकार हो चुके हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वो ठीक हैं। कोरोना से बचाव को लेकर लगातार सेलेब्स वैक्सीनेशन का भी हिस्सा बन रहे हैं। बॉलीवुड में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, सलमान खान, सैफ अली खान, रोहित शेट्टी, अनुपम खेर, राकेश रोशन, संजय दत्त, जैसे स्टार्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vivek oberoi - फोटो : Twitter
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक ओबरॉय फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में नजर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में लीड रोल यानी की नरेंद्र मोदी का रोल विवेक ओबरॉय ने निभाया था। वहीं अभिनेता जल्द ही हॉरर थ्रिलर 'रोजी : द सैफरन चैप्टर' में नजर आएंगे। इस फिल्म से टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें