विवेक ओबेरॉय की ओर से एग्जिट पोल से जुड़े एक मीम को ट्वीट करने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस ट्वीट में ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इसे ट्वीट करते हुए विवेक ने लिखा- 'हाहा, क्रिएटिव! यहां कोई पॉलिटिक्स नहीं...सिर्फ लाइफ। क्रेडिट : @pavansingh1985.'इसके साथ उन्होंने स्माइली वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
विज्ञापन
2 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
दरअसल इस मीम की पहली तस्वीर में सलमान खान और ऐश्वर्या राय दिखाई दे रहे है, जिसके साथ लिखा गया है, 'ओपिनियन पोल'। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा गया है 'एग्जिट पोल' और आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिस पर 'रिजल्ट' लिखा गया है। उनके इस ट्वीट की चौतरफा आलोचना हो रही है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट कि निंदा की है।
विज्ञापन
3 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
वहीं इस ट्वीट की वजह से वह अब जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय के ट्वीट को घिनौना और क्लासलेस बताया है। वहीं R Dutta ट्विटर हैंडल ने लिखा, 'बच्चन परिवार को आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाना चाहिए और सलमान खान वो कर सकते हैं जो वह करना चाहता हैं विवेक ओबेरॉय के साथ।'
4 of 5
Vivek Oberoi and Meghana Oberoi
- फोटो : social media
मशहूर पत्रकार निधि राजदान ने भी विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की आलोचना करते हुए उनके ट्वीट को अप्रिय बताया है। इन सबके अलावा और भी कोई लोगों ने सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट की आलोचना की है। वहीं इस मामले में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करने की बात कही है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' वहीं विवेक ओबेरॉय इस पूरे मामले पर सफाई तो दी लेकिन माफी नहीं मांगी है।