इस साल की शुरूआत विवेक ओबेरॉय के लिए धमाकेदार रही। उनकी तेलुगू फिल्म विनया विधेया रामा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। उनकी इसी साल की सुपरहिट मलायलम फिल्म लुसिफर दो दिन पहले ही प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। अब वह तैयार हैं अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती पीएम नरेंद्र मोदी के साथ। विवेक ने इस खास मुलाकात में इस फिल्म की तैयारियों से लेकर ऐश्वर्या राय, सलमान खान और हर उस मुद्दे पर खुलकर बात की, जिससे वह अक्सर बचते बचाए जाते हैं। पेश हैं इस खास मुलाकात के कुछ अंश:
मतदान का आखिरी चरण संपन्न हो गया, फिल्म का नया पोस्टर भी सोमवार को आपने नागपुर में जारी कर दिया और अब दिल्ली में प्रीमियर। दिल्ली वाकई इस फिल्म के लिए बहुत दूर रही?
हां, लेकिन अब सारी दूरियां मिट चुकी हैं। पूरा देश नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का जश्न 24 मई को सिनेमाघरों में धूमधाम से मनाने जा रहा है। मुझे पता चला है कि कई जगहों पर तो लोग जुलूस बनाकर हमारी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी देखने जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है और हम भी चाहते हैं कि इस जश्न में पूरा देश शामिल हो।
विज्ञापन
2 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
तो ऐसा क्या है इस फिल्म में जो नरेंद्र मोदी के बारे में देश की जनता को नहीं पता?
ये तो खैर लोगों को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन ये सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति की जीवनगाथा ही नहीं है। ये फिल्म इस देश का एक ऐसा इतिहास है जिससे करोड़ों लोग काफी कुछ सीख रहे हैं और सीखने जा रहे हैं। ये एक प्रेरणादायक फिल्म है कि कैसे ट्रेन में चाय बेचने वाला एक बालक एक दिन इस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। ये सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए की जाने वाली मेहनत को दिखाता है। इसे देखकर वे लोग भी काफी कुछ सीख सकते हैं जो राजनीतिक तौर पर बीजेपी के समर्थक नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई, क्या आपको लगता है कि कोई फिल्म मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है?
फिल्म और सियासत का रिश्ता तो है लेकिन ऐसा नहीं जैसा तमाम नेता समझते हैं। अगर ऐसा होता तो नेता बनने के बाद उन्हें कहीं कोई प्रचार करने नही जाना होता। वे अपने ऊपर फिल्में बनवाते और घर में आराम करते। राजनीति और सिनेमा दोनों मेहनत के काम हैं, लेकिन दोनों के रास्ते अलग अलग हैं। मुझे तो लगता है जैसे मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए एक महागठबंधन काम कर रहा था वैसा ही एक गठबंधन हमारी फिल्म की रिलीज रोकने के लिए भी काम करता रहा।
4 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
इस फिल्म ने आपको कितना प्रभावित किया?
फिल्म के निर्माता संदीप सिंह मेरे पास जब इस फिल्म का प्रस्ताव लेकर आए तो मैंने उन्हें सिर्फ 30 सेकेंड में हां कर दी। इसके बाद मैंने ओमंग कुमार को इस फिल्म के निर्देशन के लिए लिया। फिर मैंने मोदी जी के बारे में खूब पढ़ा और इतना पढ़ा कि मेरा पूरा जीवन इस कहानी ने बदल दिया। अब मैं सुबह 4 बजे उठता हूं, पूजा पाठ करता हूं, सामाजिक कार्यों की देखरेख करता हूं और फिर अपना काम शुरू करता हूं। शाकाहारी तो मैं पहले से था लेकिन अब मैं पूरा सात्विक भोजन करने लगा हूं।
विज्ञापन
5 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
जीवन की और भी घटनाओं ने आपको बदला है, जैसे कि ऐश्वर्या राय प्रकरण। क्या आपके करियर को सलमान खान की अदावत ने नुकसान पहुंचाया?
ऐश्वर्या अब एक शादीशुदा महिला हैं और अतीत गुजर चुका है। हमारे बीच जो था, वह बीती बात है और मैं उसका अब भी सम्मान करता हूं। मेरा तो एक ही सिद्धांत है कि मित्रता कम करो लेकिन जब करो तो आखिर तक उसके लिए कटिबद्ध रहो। दूसरों की मदद करने का मेरा अपना उसूल है, सामने वाला उस मदद को पाने का हकदार था या नहीं, इस पर मैं ज्यादा विचार नहीं करता। मेरा करियर निश्चित रूप से प्रभावित हुआ लेकिन मुझे किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों में सलमान से मिलता हूं। हमारी दुआ सलाम होती है। मेरे भीतर किसी बात के लिए कोई कड़वाहट नहीं है।
अभी आपकी फिल्म लुसिफर देखी, इसके पहले विनया वेधा रामा भी देखी है। दोनों फिल्मों में लोगों ने आपकी खलनायिकी की तारीफें की हैं, हिंदी सिनेमा आपके अभिनय के इस हिस्से के बारे में क्यों नहीं सोच पाया?
बहुत धन्यवाद। मैं एक कलाकार हूं। अभिनय के अलावा मैं कुछ और सोच नहीं सकता। अभिनय के अलावा और जो कुछ है वह दूसरों की सेवा के लिए है। कहानियां आती हैं मेरे पास, लेकिन मैं फिल्म वही करता हूं जिसमें मेरे भीतर के कलाकार के लिए कुछ हो। जिस दिन पीएम नरेंद्र मोदी रिलीज हो रही है, उस दिन सुबह मैं वेब सीरीज इनसाइड एज के अगले सीजन की शूटिंग कर रहा हूं। किरदार में दम होना चाहिए, भाषा और माध्यम मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता।