फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: विवेक ओबोरॉय ने उठाया मोदी की मदद करने का बीड़ा

Fri, 18 Nov 2016 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जहां नोटबंदी की वजह से पूरी जनता परेशान हैं वहीं दूसरी ओर एक्टर विवेक ओबरॉय उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने आम जनता की परेशानी को कम करने के लिए एक बेहद सराहनीय काम किया है।
विज्ञापन

नोटबंदी: लोगों की मदद के लिए विवेक ओबरॉय ने किया ये सराहनीय काम

2 of 5
नोटबंदी की वजह से आम पब्लिक के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। 1000 और 500 का नोट बंद होने के बाद, नोटों को बदलने और निकालने के लिए लोगों को घंटों लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसकी वजह से कई लोगों की तबियत खराब हो रही हैं तो कई लोगों के मरने की खबर भी आई है। ऐसे में विवेक ओबरॉय उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन

नोटबंदी: लोगों की मदद के लिए विवेक ओबरॉय ने किया ये सराहनीय काम

3 of 5
विवेक की कंपनी कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर ने लोगों के लिए जगह जगह खाने पीने का इंतजाम किया है। उनकी कंपनी के कर्मचारी लोगों को जगह जगह स्नैक्स बांटते नजर आए।

नोटबंदी: लोगों की मदद के लिए विवेक ओबरॉय ने किया ये सराहनीय काम

4 of 5
वैसे ये पहली बार नहीं है जब विवेक इस तरह से लोगों की मदद के लिए सामने आए हों। वो गावों के इलाकों में रह रही महिलाओं और लड़कियों के लिए भी काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी: लोगों की मदद के लिए विवेक ओबरॉय ने किया ये सराहनीय काम

5 of 5
खैर, अब जो विवेक ओबरॉय ने किया है उससे लोगों को थोडी-सी राहत तो जरुर मिलेगी, खासकर उन्हें जो भूख-प्यास छोड़कर घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें