फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने उस रात विवेक ओबेरॉय को 41 बार किया था फोन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुल गई थीं सारी बातें

Thu, 11 Apr 2019 06:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
vivek oberoi
विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में हैं । अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपने करियर को लेकर भी बड़ा बयान दिया था । जब विवेक का ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप हुआ था तब खबर आई थी कि सलमान खान ने विवेक के करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया । हालांकि सलमान ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला ।
विज्ञापन

2 of 10
Vivek Oberoi - फोटो : ani
खबरों की मानें तो सलमान और विवेक के बीच विवाद होने के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे अपनी फिल्म ले ली थी । साल 2004 से विवेक अपने करियर में कुछ खास फिल्में नहीं कर पाए । हाल ही में विवेक ने टीओआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसके करियर में साल 2004 से कई रुकावटें आईं । लेकिन सच ये है कि आज भी मैं यही हूं और कभी टूटा नहीं । मैंने अपने करियर में 6 भाषाओं में काम किया है ।'
विज्ञापन

3 of 10
vivek oberoi
'मुझे करीब 20 अवॉर्ड मिले हैं । मैं आज भी बहुत अच्छे से काम कर रहा हूं । मैं चूहों की दौड़ में भागने वाला इंसान नहीं हूं । मैं अपने बच्चों को बड़ा होते हुए देख रहा हूं । मैं उनके साथ समय बिताता हूं । एक्टिंग करने में मुझे मजा आता है ।' जानते हैं विवेक और सलमान के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसका असर उनके करियर पर पड़ा था... 

4 of 10
विवेक ओबरॉय सलमान खान
खबरों की मानें तो विवेक ओबेरॉय ने एक वक्त पर सच बोलने की हिम्मत दिखाई थी, लेकिन ये हिम्मत उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और उनके करियर को ले डूबी। ये गलती थी ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते और लड़ाई को सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर करना। सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में काफी वक्त से दरार चल रही थी। 
विज्ञापन

5 of 10
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
सलमान को इस बात का अहसास था कि ऐश के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन फिर भी वो उस रिश्ते को वक्त दे रहे थे। इसी बीच विवेक ओबरॉय बीच में आ गए । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के प्यार में दुखी थीं और फिर विवेक ऐश का सहारा बने। लेकिन ऐश को संभालने के चक्कर में उस दिन विवेक ने जो किया उसने उनका करियर ही बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन

6 of 10
विवेक ओबेरॉय
सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। गुस्से में आकर सलमान ने विवेक को फोन घुमा दिया। उन्हें पता नहीं था कि विवेक ओबरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रखी है। बस इसी का फायदा विवेक ने उठाया और अचानक ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वो उन्हें कुछ बताना चाहते हैं और इतना कहकर उन्होंने सलमान को लेकर पूरा चिट्ठा खोलकर सामने रख दिया।
विज्ञापन

7 of 10
vivek oberoi
विवेक ने कहा, 'सलमान ने मुझे करीब 41 बार फोन किया और धमकी दी। ये देखिए वो मिस्ड कॉल्स...सलमान ने मुझे सरेआम पीटने और जान से मारने की धमकी दी।' विवेक को लगा ऐश्वर्या का सपोर्ट उनके साथ है ही और बस इसी का फायदा उठाकर विवेक ने सलमान को लेकर काफी कुछ कहा। मीडिया के सामने विवेक ने सलमान को ना सिर्फ बूढ़ा और गुस्सैल बताया बल्कि यहां तक कह गए कि सलमान एक ऐसे एक्टर हैं जिनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है।

8 of 10
vivek oberoi
बातों-बातों में ही विवेक ने सलमान को खुलेआम चैलेंज कर दिया। विवेक के इन खुलासों ने सलमान की नींद उड़ा दी और वो गुस्से से उबल गए। हालांकि उन्होंने उस वक्त चुप्पी रखी और कुछ नहीं कहा। विवेक की इस हरकत पर ऐश्वर्या नाराज हो गईं और उन्होंने विवेक को ऐसी हरकत के लिए काफी डांटा और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 

9 of 10
vivek oberoi
ऐश के ऐसे तेवर देख विवेक घबरा गए। उन्हें लगा कि ऐश्वर्या सलमान को लेकर उनका सपोर्ट करेंगी, लेकिन हुआ उल्टा। विवेक ने अपने बढ़ते स्टारडम में आखिरी कील तब ठोकी जब वो किसी से सलमान के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रहे थे और उसी दौरान किसी ने सलमान का नंबर डायल कर दिया। विवेक ने जो भी बातें कहीं वो सभी सलमान ने सुन लीं। इसके बाद तो जो हुआ सभी जानते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
vivek oberoi
ऐश्वर्या अपनी लाइफ में आगे बढ़ गईं जबकि विवेक का करियर और स्टारडम एकदम लुढ़क गया। सलमान, ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के बीच अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है तो विवेक ही हैं। एक वक्त पर जो विवेक ओबरॉय सफलता के चरम पर थे आज गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आते हैं। सलमान और ऐश्वर्या से भी उनकी दूरियां बढ़ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें