विवेक ओबेरॉय ने लोकसभा एग्जिट पोल को लेकर एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे वो विवादों में घिर गए । दरअसल, विवेक ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें ऐश्वर्या राय, बारी-बारी से सलमान खान, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं । इस मीम को शेयर करते ही यूजर्स विवेक को ट्रोल करने लगे ।
विज्ञापन
2 of 7
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
सोनम कपूर ने तो विवेक ओबेरॉय को डिस्गस्टिंग और क्लासलेस तक कह डाला । जब सभी विवेक को खरी-खोटी सुनाने लगे तो विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'मैं सलमान खान से माफी मांग लूंगा। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सोनम कपूर से कभी नहीं ।' हालांकि काफी ट्रोल होने के बाद विवेक ने ऐश्वर्या-सलमान वाला ट्वीट डिलीट कर दिया ।
विज्ञापन
3 of 7
विवेक ओबेरॉय
पहले भी विवेक ओबेरॉय, ऐश्वर्या की वजह से विवादों में आ गए थे । दरअसल, जब ऐश्वर्या का सलमान खान के साथ रिश्ता टूटा तो वो विवेक के प्यार में पड़ गई थीं । ये बात तब की है जब साल 2004 में विवेक और ऐश फिल्म 'क्यों हो गया ना' की शूटिंग कर रहे थे । ऐश्वर्या पहले से ही सलमान के ब्रेकअप से दुखी थीं और फिर विवेक, ऐश का सहारा बने।
4 of 7
विवेक ओबरॉय सलमान खान
सलमान के कानों तक विवेक और ऐश्वर्या के अफेयर के चर्चे पहुंच गए थे। सलमान को ये बात बर्दाश्त नहीं हुई । विवेक ओबेरॉय की मानें तो सलमान ने उन्हें 41 बार कॉल किया था । साथ ही पीटने और ऐश्वर्या राय से दूर रहने की धमकी दी थी । इन सब बातों का खुलासा विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था ।
विज्ञापन
5 of 7
Vivek Oberoi
- फोटो : instagram
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान के खिलाफ बोलने के बाद पूरा बॉलीवुड विवेक के खिलाफ हो गया था । यहां तक कि ऐश्वर्या ने भी विवेक से अपना रिश्ता खत्म कर दिया । खबरों की मानें तो सलमान खान की वजह से ही विवेक का करियर बर्बाद हो गया । इस विवाद के बाद कई डायरेक्टर्स ने उनसे फिल्में ले ली थीं ।
विज्ञापन
6 of 7
विवेक ओबरॉय ऐश्वर्या राय
जब विवेक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने एक अवॉर्ड शो में सबके सामने उनसे माफी मांगी थी । हाल ही में जब विवेक का ऐश्वर्या वाला मामला उछला तो सालों पुराना ये वीडियो भी वायरल होने लगा । दरअसल, विवेक स्टेज पर परफॉर्म करने आते हैं । परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद विवेक ने ऑडियंस के आगे झुककर हाथ जोड़े ।
इसके बाद वो सलमान के सामने झुके, हाथ जोड़े और कान पकड़े । विवेक के ऐसा करते ही सब समझ गए कि वो सलमान खान से ही माफी मांग रहे हैं। सलमान के बगल में बैठी शिल्पा शेट्टी भी ये नजारा देख जोर से हंसने लगीं । अब जब फिर से ये मामला सामने आया तो विवेक ने फिर से सलमान से माफी मांगने की बात कही है।