फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग के नोटिस से घबराए विवेक ओबेरॉय, सलमान-ऐश्वर्या वाला मीम डिलीट कर लिखा माफीनामा

Tue, 21 May 2019 01:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
सलमान-ऐश्वर्या को लेकर बीते सोमवार को शेयर किए मीम को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने माफी मांग ली है। इस विवादित मीम को लेकर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने भी अभिनेता विवेक ओबेरॉय को नोटिस जारी करने की बात कही थी।
सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद विवेक ओबेरॉय  (Vivek Oberoi)  ने अपना यह ट्वीट हटा दिया है और माफी मांग ली है। विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसी भी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं। सोमवार को विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन की तस्वीर जोड़कर एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया था, जो खूब वायरल हुआ था 

Even if one woman is offended by my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.

— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कभी कभी कुछ चीजें पहली नजर में मजाकिया लगती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे सबको वैसी ही लगें। मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल महिला सशक्तिकरण में गुजारे हैं। 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में खर्च किया है, मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोच सकता। 
 


 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
इससे पहले बीती शाम महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने एग्जिट पोल वाले मीम पर संज्ञान लेते हुए विवेक को नोटिस जारी करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे की उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।' 

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
ट्विटर पर माफी मांगने से पहले विवेक ओबेरॉय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि 'लोग मुझे माफी मांगने के लिए बोल रहे हैं, माफी मांगने में दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे कोई ये बताए कि इसमें गलत क्या है? अगर कोई मीम ट्वीट करे तो। अगर मैंने कुछ गलत किया हो तो मैं माफी मांगूंगा। मुझे नहीं लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है। गौरतलब है कि विवेक ओबेरॉय का ये बयान महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर के बयान के बाद आया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबरॉय - फोटो : ani
वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही PM मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। आज सुबह नितिन गडकरी ने नागपुर में फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। पोस्टर लांच के मौके पर विवेक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था-  पिछले पांच वर्षों में भारत काफी बदला है। मुझे लगता है कि ‘अब आपके बाप का नाम नहीं...काम चलेगा।’’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें