फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek vs Anurag: विवेक और अनुराग की बहस में हुई कैनेडियन फिल्म मेकर की एंट्री,'द कश्मीर फाइल्स' को बताया कूड़ा

Thu, 18 Aug 2022 11:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुराग कश्यप, डायलन मोहन ग्रे, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
साल 2022 की सबसे चर्चित फिल्म रही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को करीब छह महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी भी इस फिल्म की चर्चा कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के दो मशहूर निर्देशकों में जंग छिड़ती दिखाई दी। अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू के दौरान 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद विवेक ने बिना देर किए उनको सोशल मीडिया के जरिए लताड़ दिया। अब ऐसे में इस जंग में एक और फिल्म निर्माता की एंट्री हो गई है, जो अनुराग के पक्ष में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग और विवेक के बीच छिड़ी बहस में कैनेडियन फिल्म निर्माता डायलन मोहन ग्रे ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है।  
विज्ञापन

2 of 4
अनुराग कश्यप, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला
अनुराग कश्यप अपनी आगामी फिल्म 'दोबारा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। निर्देशक लगातार तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में अनुराग ने कल एक इंटरव्यू में एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' की जमकर तारीफ की थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बात की, जिसकी वजह से वह विवेक अग्निहोत्री के निशाने पर आ गए। अनुराग ने कहा, 'आरआरआर ऑस्कर अवॉर्ड्स की अंतरराष्ट्रीय फिल्म  कैटेगरी में टॉप 5 में अपनी जगह बना सकती है कि यहां तक की वह अवॉर्ड जीत भी सकती है। इसके साथ ही मुझे लगता है कि ऑस्कर के लिए लिए भारत की तरफ से द कश्मीर फाइल्स को नहीं भेजना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने लगाई अनुराग की क्लास
अनुराग कश्यप के दिए बयान के बाद विवेक अग्निहोत्री भड़क उठे और उन्हें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए 'दोबारा' के निर्देशक पर निशाना साधा। विवेक ने अनुराग का नाम लिए बिना ही अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'शातिर और नरसंहार को न मानने वाले बॉलीवुड लॉबी ने द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है। यह सब दोबारा के मेकर के नेतृत्व में हो रहा है।' अब विवेक के इस ट्वीट पर फिल्म निर्माता डायलन मोहन ग्रे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

4 of 4
डायलन मोहन ग्रे - फोटो : social media
फिल्म निर्माता ने लिया अनुराग का पक्ष
अनुराग को टार्गेट करते हुए विवेक के ट्वीट पर फिल्म निर्माता डायलन मोहन ग्रे ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर अपना रिएक्शन साझा किया है। डायलन मोहन ग्रे ट्वीट करते हुए लिखा, ' हां, वास्तव में द कश्मीर फाइल्स  नफरत फैलाने वाली और संशोधनवादी फिल्म है। यह इंडस्ट्री का वह कचरा है, जिसमें कोई कलात्मक योग्यता नहीं है। अगर यह फिल्म 'न्यूट्रल' बोर्ड द्वारा 'चयनित' की जाती है, तो यह भारत के लिए एक और शर्मिंदगी होगी ... अनुराग कश्यप सिर्फ हैं देश के बची-कुची इज्जत को संरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।' अपने इस ट्वीट में उन्होंने हैशटैग 'यू आर वेलकम' और 'द कश्मीर फाइल्स' का इस्तेमाल किया।  डायलन यहां नहीं रुके उन्होंने ने एक अलग ट्वीट में आगे लिखा, 'हालांकि आरआरआर भी नीच और दुखद है, इसलिए एक कदम भी ज्यादा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें