फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघु बार्डर पहुंचीं स्वरा भास्कर पर विवेक अग्निहोत्री का तीखा हमला, अभिनेत्री को बताया बिचौलिया

Sat, 19 Dec 2020 05:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री और स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर
किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड में दो राय बनी हुई हैं। एक हिस्सा किसानों के साथ तो दूसरा सरकार के। इसी बात को लेकर कई सेलेब्स एक दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे। कुछ दिन पहले ही कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ के बीच इसे लेकर तीखी बहस हुई थी। ताजा मामला स्वरा भास्कर से जुड़ा है। हाल ही में वह किसानों के बीच सिंघु बार्डर पर पहुंची थीं। अब इसे लेकर निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने उन पर हमला बोला है।

विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर
दरअसल किसानों के बीच पहुंचकर स्वरा भास्कर ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की थीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, 'एक नम्रता देने वाला दिन, प्रदर्शनकारी किसानों और बुजुर्गों का धैर्य, संकल्प और दृढ़ता देखने के लिए।' स्वरा की इन तस्वीरों को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर
किसी ने कहा कि स्वरा भास्कर किसान आंदोलन में मुफ्त का खाना खाने पहुंची हैं तो वहीं कोई बोला कि स्वरा के पहुंचते ही पता चल गया कि ये दूसरा शाहीन बाग है। लेकिन इन सबके बीच विवेक अग्निहोत्री ने स्वरा पर तीखा वार किया।

4 of 5
विवेक अग्निहोत्री और स्वरा भास्कर - फोटो : फाइल
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट के जरिए स्वरा भास्कर को बिचौलिया बता दिया। अभिनेत्री की तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए अग्निहोत्री ने लिखा, 'जहां बाजार लगेगा, बिचौलिए खुद-ब-खुद वहां पहुंच जाएंगे।' विवेक की इस बात का कई लोग समर्थन करते हुए भी नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योगराज सिंह और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पंजाबी में दिए गए भाषण के दौरान उन्होंने हिंदुओं के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें अपनी फिल्म कश्मीर फाइल्स से निकाल दिया था।

जेल से रिहा हुईं 'जॉम्बी एंजेलीना जोली', 10 साल की सुनाई गई थी सजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें