फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: रणवीर सिंह की तारीफ करते नजर आए विवेक अग्निहोत्री, बोले- उन्होंने सबके सामने छुए थे मेरे पैर

Tue, 15 Aug 2023 10:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक अग्निहोत्री-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वह अपने बयानों पर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में वह एक्टर रणवीर सिंह का जिक्र करते नजर आए। उन्होंने उस वक्त का जिक्र किया जब रणवीर अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर विवादों में घिरे थे और उन्होंने एक्टर का सपोर्ट किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
बेशरम रंग गाना - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आलोचना करने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडया पर साझा किया था तो उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बता दें कि एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'सेक्युलर इसे न देखें।' विवेक ने आगे कहा कि उन्हें उनके लिए खराब लगा था।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने कहा, 'सच में, मुझे उनके लिए खराब लगता है, क्योंकि विकसित होना और बदलाव लाना इंसान का स्वभाव है।' इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह से मुलाकात का भी जिक्र किया और बताया कि वे दोनों एक अवॉर्ड शो में मिले थे। निर्देशन ने कहा, 'वहां सभी को लगा था कि रणवीर और मेरे बीच में कुछ तकरार होगी, लेकिन रणवीर आए और मुझे गले लगाया'। 
Rakhee Gulzar: पर्दे पर बिग बी की मां और माशूका बन छाईं राखी, इन पांच किरदार से जानें एक्ट्रेस का फिल्मी सफर

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं एक्टर ने सबके सामने विवेक अग्निहोत्री के पैर भी छुए औऱ कहा, 'सर, जब मेरी न्यूड तस्वीरें आई थीं, तब आप इकलौते व्यक्ति थे इंडस्ट्री में जिन्होंने खुलकर और सार्वजनिक रूप से मुझे सपोर्ट किया था।' विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने अब तक यह बात किसी से नहीं कही थी, बल्कि उन्होंने तो सबसे यही कहा था कि अगर किसी ने भी इसका वीडियो बनाया है तो इसे कहीं बाहर ने डालें। उन्होंने रणवीर को सपोर्ट करने और इसके लिए रणवीर के शुक्रिया कहने का जिक्र करते हुए कहा कि समस्या यही है कि इन बातों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है।
Adnan Sami: पाकिस्तान में पैदा हुआ सुरों का सरताज, जिसने भारतीय नागरिक बन पाक की सच्चाई दुनिया के सामने ला दी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने तमाम युवा फिल्ममेकर्स और एक्टर्स का सपोर्ट किया है और वह चाहते हैं कि युवा बहादुर बनें, साहसी बनें और अलग हों। फिल्म निर्देशक के मुताबिक, 'मैं हमेशा बोलने की आजादी के पक्ष में रहा हूं, यहां तक मैं कहता हूं कि हेट स्पीच की भी इजाजत होनी चाहिए।'
Bigg Boss ott 2: बिग बॉस के घर से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हन, हाथ जोड़कर कही मन की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें