फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ पर विवेक अग्निहोत्री का कटाक्ष, कहा- यहां सब दिखावे पर चलता है

Sat, 10 Sep 2022 09:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों कलाकारों की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रह्मास्त्र और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों कलाकारों की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस फिल्म की काफी प्रसंशा कर रहे हैं। इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अक्सर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले विवेक ने फिल्म के बारे में एक ट्वीट किया है।

 

विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म ब्रह्मास्त्र पर निशाना साधते हुए विवेक ने कहा कि बॉलीवुड में बहुत झूठ और दिखावा है। इस बारे में ट्वीट करते हुए विवेक ने एक रिपोर्ट भी शेयर की है। इस रिपोर्ट में कहा गया 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से पीवीआर और आईनॉक्स को 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए विवेक ने एक ट्वीट शेयर किया है।

विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने लिखा कि 'दिक्कत ये है कि बॉलीवुड में सबकुछ दिखावे पर चलता है और कोई भी इसका जवाबदेह नहीं होता। कोई भी इंडस्ट्री, जो अनुसंधान और विकास में 0 फीसदी निवेश करती है और सितारों पर 70-80% पैसा बर्बाद करती है, सर्वाइव नहीं कर सकती।' अपने ट्वीट के जरिए विवेक ने एक बार फिर रणबीर-आलिया की इस फिल्म पर निशाना साधा है। इससे पहले भी उन्होंने लगातार अपने बयानों से फिल्म और इसके कलाकारों हमला बोला है।

विज्ञापन

4 of 4
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, मल्टीप्लेक्स पीवीआर चेन के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने सोशल मीडिया पर इस वायरल रिपोर्ट की पोल खोली है। उन्होंने इस रिपोर्ट को गलत बताया है कि और फैंस को बताया है कि कोई जानबूझकर फिल्म के खिलाफ नफरत फैला रहा है। वहीं, फिल्म की बात करें तो अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र तीन भागों में रिलीज की जाएगी। 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' इस फैंटसी फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म है। 9 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें