फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल्स को 'कूड़ा' बताने पर फूटा विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा, बोले- कोई लॉबिंग...

Wed, 24 Aug 2022 07:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Agnihotri ,Dylan Mohan Gray - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार को काफी बारीकी से दिखाया गया। हालांकि, कई लोगों ने इस फिल्म की आलोचना भी की, जिसमें कनाडाई निर्माता डायलन मोहन ग्रे शामिल हो गए हैं। हाल ही में, उन्होंने एक ट्वीट करते हुए द कश्मीर फाइल्स  को 'नफरत फैलाने वाला कचरा' कहा था, जिस पर अब विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में कनाडाई निर्माता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कनाडा में बैठा कोई पहली बार में उनकी फिल्म पर कैसे ध्यान दे सकता है। यह सब लॉबिंग और राजनीति है। मेरा राजनीतिक कौशल अधिकांश फिल्म निर्माताओं से बेहतर है। इतना क्रेडिट तो मुझे दो। मैं एक महान फिल्म निर्माता नहीं हो सकता लेकिन मैं राजनीति को समझता हूं। मुझे बताओ, कनाडा में बैठे किसी ने मेरी फिल्म को कैसे देखा? इसका मतलब है कि कोई लॉबिंग कर रहा है।'
विज्ञापन

3 of 4
डायलन मोहन ग्रे - फोटो : social media
बता दें कि डायलन ने 17 अगस्त को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हां, वास्तव में यह (नफरत करने वाला, संशोधनवादी) कोई कलात्मक योग्यता का कचरा है और अगर 'तटस्थ' बोर्ड द्वारा 'चयनित' किया जाता है तो यह भारत के लिए एक और शर्मिंदगी होगी। अनुराग कश्यप देश के नाम में जो कुछ बचा है उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'  बता दें कि अनुराग कश्यप ने ऑस्कर के लिए इस साल फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' को चुना था, जिसके बाद ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई थी, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में आए थे। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म का विरोध जरूर हुआ था, लेकिन बाद में लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया और द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें