विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : विवेक अग्निहोत्री
दरअसल मनीष सिसोदिया ने सोमवार सुबह ट्वीट करके दावा किया है कि भाजपा से उन्हें एक मैसेज मिला था। मैसेज में लिखा था कि अगर वह आम आदमी पार्टी को तोड़ देंगे और अपनी साइड बदल लेंगे तो उनपर दर्ज किए गए केस को वापस ले लिया जाएगा। इसके जवाब में मनीष सिसोदिया ने लिखा- 'मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं। सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों और षडयंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं, जो करना हो कर लो'।