बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' से मिल रही कड़ी टक्कर
इस शुक्रवार रिलीज हुई 'बच्चन पांडे' को 'द कश्मीर फाइल्स' से कड़ी टक्कर मिल सकती है। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने अभी तक 98.30 करोड़ का कारोबार किया है, जो अपने आप में चौंका देने वाला है। इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए बच्चन पांडे के स्क्रीन काउंट को भी घटा दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म पहले 2500 पर्दे पर रिलीज होने जा रही थी। वहीं, अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। माना जा रहा है कि पर्दों की संख्या कम होने की वजह से फिल्म के पहले दिन की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। फिल्म अगर पहले दिन 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस करती है तो इसे एक अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है।