विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री को अपनी इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘विवेक जी अब महाराष्ट्र फाइल्स भी बनाओ’, तो दूसरे ने लिखा, ‘यह वही इंसान है जिसको एक नारी ने कहा था उद्धव तूने मेरा घर तोड़ा है, एक दिन तेरा घमंड भी टूटेगा।’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘और गिराओ किसी औरत का मकान, सब हिसाब किताब यही होना है।’ इसके अलावा एक ने लिखा कि विवेक की पोल खुल चुकी है, द कश्मीर फाइल्स बनाकर करोड़ों रुपये कमाकर विदेश घूमने गए लेकिन कश्मीरी लोगों से नहीं मिले।