फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा ने डिलीट करवा दिया था डायरेक्टर का अकाउंट, अब बोले- 'तुम्हारी मां ने भी मेरी फिल्म रोकी थी'

Wed, 12 Sep 2018 04:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vivek agnihotri, swara bhaskar
सोशल मीडिया पर इन दिनों सेलिब्रिटीज के बीच जंग छिड़ी हुई है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं दोनों अक्सर ट्विटर पर भी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हुआ जब ट्विटर ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एक्शन लिया जिस पर अब विवेक ने स्वरा भास्कर पर गुस्सा निकाला है।
विज्ञापन

2 of 4
vivek agnihotri and swara bhaskar
विवेक अग्निहोत्री ने स्वरा भास्कर को टैग करते हुए लिखा कि 'प्रिय स्वरा भास्कर, शुक्रिया मेेरी अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगाने के लिए। बहुत उदारवादी, वास्तव में। इससे मुझे मजबूती, प्रेरणा और भारत के दुश्मनों से लड़ने की आजादी मिली। #UrbanNaxals. इससे पहले तुम्हारी मां ने मेरी फिल्म को जेएनयू में दिखाने से रोक दिया था और अब तुमने ये किया। शुक्रिया, हमारी इस लड़ाई के लिए।'

 
विज्ञापन

3 of 4
Vivek Agnihotri
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। दरअसल, स्वरा भास्कर ने नन रेप केस मामले में केरल के विधायक पीसी जॉर्ज के बयान की निंदा की थी। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- 'बेहद शर्मनाक व घृणित। भारत में राजनीतिक धारा और धार्मिक विभाजन में मौजूद घोटाला। एकदम बकवास।'
विज्ञापन

4 of 4
vivek agnihotri
स्वरा के इस ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने कटाक्ष करते हुए लिखा, '#मी टू की तरह यौन शोषण और यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान, 'तख्ती कहां हैं #मीटूप्रॉस्टिट्यूटनन। विवेक के इस ट्वीट के बाद दोनों में जमकर बहस हुई इसके बाद स्वरा ने ट्विटर से इसकी शिकायत की, बाद में विवेक को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें