फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद संग 'विवाह' कर मशहूर हुईं थीं अमृता राव, अब 39 की उम्र में प्रेग्नेंसी को लेकर बटोर रही हैं सुर्खियां

Tue, 13 Oct 2020 10:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमृता राव - फोटो : File Photo
'इश्क-विश्क', 'मैं हूं ना', 'विवाह' और 'जॉली एल एल बी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री अमृता राव मां बनने वाली हैं। वह 39 साल की हैं। ऐसे में इतनी उम्र में उनका मां बनना सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बन रहा है। शादी के चार साल बाद अमृता अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अमृता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। चलिए आपको बताते हैं अमृता का फिल्मी सफर कैसा रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
अमृता राव और आरजे अनमोल - फोटो : File Photo
फिल्मों में साफ-सुथरी छवि से दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहीं अभिनेत्री अमृता राव ने 2016 में शादी कर अपना घर बसा लिया था। सात साल के 'इश्क-विश्क' के बाद अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर ली थी। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अपनी शादी को लेकर अमृता ने कहा था, "रिलेशनशिप को सात साल हो गए हैं और मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसा लाइफ पार्टनर मिला। हमारी बेहद छोटी वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।"
विज्ञापन

3 of 5
amrita rao - फोटो : File Photo
अब बात करते हैं अमृता के फिल्मी करियर की। उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है। अमृता ने शुरू से ही फिल्मों में बोल्ड सीन, किसिंग सीन, इंटीमेट सीन, बिकिनी और छोटे कपड़ों वाले सीन नहीं किए। अमृता को यशराज फिल्म से एक फिल्म का ऑफर आया था। जिसमें अमृता के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया जाना था। फिल्म के एक सीन में अमृता को रणबीर को किस करना था लेकिन इस सीन के लिए अमृता ने मना कर दिया, और जब उनकी ये शर्त नहीं मानी गई तो उन्होंने फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया।

4 of 5
अमृता राव - फोटो : file photo
सिंपल ब्यूटी मानी जाने वालीं अभिनेत्री अमृता राव अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'विवाह' में नजर आईं अमृता राव को यह फिल्म चार घंटे के इंटरव्यू के बाद मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अमृता से मुंशी प्रेमचंद की एक किताब पढ़ने के लिए कहा था। सूरज बड़जात्या दरअसल अमृता की हिंदी चेक करना चाहते थे। शाहिद के साथ अमृता की ये फिल्म सफल साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amrita rao - फोटो : File Photo
बताया जाता है कि अमृता ने सलमान खान के साथ काम करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें सलमान की बहन का किरदार ऑफर हुआ। दरअसल अमृता राव को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की हीरोइन नहीं बल्कि बहन के किरदार का ऑफर आया था जिसे अमृता ने मना कर दिया और बाद में वह किरदार स्वरा भास्कर के हाथ आया। अमृता ने अपने करियर में जितनी फिल्में नहीं कीं उससे ज्यादा तो वह फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें