फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन सात कंटेस्टेंट्स ने लिया था सलमान से पंगा, फिनाले में नहीं आएंगे नजर!

Thu, 06 Feb 2020 04:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 टेलीविजन के टॉप शोज में से एक है। शो के फिनाले को भी अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में शो पर इन दिनों सभी की नजर बनी हुई है। शो का फिनाले हर साल खास रहता है। इस बार भी शो के फिनाले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस के फिनाले में शो में शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट आते हैं। सभी कंटेस्टेंट कुछ परफॉर्म करते हैं और बाकी बचे कंटेस्टेंट का सपोर्ट करने आते हैं। लेकिन खबरें ऐसी आ रही हैं कि इस बार शो में हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट्स फिनाले में शामिल नहीं होंगे। इन कंटेस्टेंट्स में कई नाम शामिल हैं। आइये आपको बताते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Arhaan Khan - फोटो : twitter
अरहान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अरहान खान का। अरहान खान और रश्मि की पर्सनल लाइफ का नेशनल टेलीविजन पर मुद्दा बनाया गया। दोनों के रिलेशनशिप से जुड़ी कई बातें सबके सामने आने के बाद अब लगता है कि अरहान फिनाले में नहीं आएंगे। क्योंकि इन सब बातों की वजह से अरहान को सभी ने खूब खरी खोटी सुनाई है। ऐसे में हो सकता है कि वह इस शो के फिनाले में ना आएं।
विज्ञापन

3 of 8
madhurima tuli - फोटो : social media
मधुरिमा तुली
शो की कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली भी फिनाले में नजर नहीं आएंगी। मधुरिमा और विशाल के झगड़े के बारे में तो सभी जानते हैं। मधुरिमा ने विशाल को फ्राई पैन से मारा था जिसके बाद वीकेंड का वार में सलमान ने मधुरिमा को शो से बाहर कर दिया था। इस पूरे किस्से के बाद मधुरिमा विशाल का बेहद मजाक बना था। जिसके कारण अब वो शो के फिनाले का हिस्सा नहीं बनेंगी।

4 of 8
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media
शेफाली जरीवाला
शेफाली जरीवाला की बिग बॉस हाउस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने कुछ हफ्ते बिग बॉस हाउस में बिताए। इस दौरान उनका आसिम रियाज के साथ झगड़ा भी हुआ। जिसकी वजह से शेफाली के पति पराग ने गुस्से में एक वीडियो के जरिए आसिम को धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान ने शेफाली को खूब खरी खोटी सुनाई। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांटा लगा गर्ल शेफाली भी अब फिनाले का हिस्सा नहीं बनेंगी।
विज्ञापन

5 of 8
Vishal Aditya Singh - फोटो : twitter
विशाल आदित्य सिंह
विशाल हाल ही में घर से बेघर हुए हैं। शो में विशाल और मधुरिमा के बीच जो भी हुआ उससे विशाल बेहद नाराज थे। वहीं हाल ही में एलिमिनेट होने के बाद भी विशाल ने मीडिया को तुरंत कोई इंटरव्यू नहीं दिया। विशाल को भी देख लगता है कि वो भी इस बार फिनाले का हिस्सा नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
Koena Mitra - फोटो : colors tv
कोयना मित्रा
कोयना मित्रा बिग बॉस के घर से कुछ हफ्तों में ही बाहर हो गई थीं। शो से निकलने के बाद कोयना ने सोशल मीडिया पर शो का खूब मजाक बनाया था। उन्होंने शो पर और सलमान खान पर बायस्ड होने का भी आरोप लगाया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शो के मेकर्स कोयना को अब फिनाले में नहीं बुलाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Khesari Lal Yadav - फोटो : you tube
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। लेकिन खेसारी की शो में खासी भागेदारी देखने को नहीं मिली थी। जिसके बाद खेसारी को अचानक ही शो से बाहर कर दिया गया था। जिसे देख खेसारी के फिनाले में भागीदारी के चांसेज काफी कम हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter
तहसीन पूनावाला
तहसीन पूनावाला बिग बॉस के घर से एक हफ्ते में ही बाहर हो गए थे। वहीं शो के दौरान उन्होंने आसिम रियाज का खूब मजाक बनाया था। जिसके बाद उन्हें सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी। जिसकी वजह से उनके भी फिनाले में आने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें