फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका और इरफान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं विशाल भारद्वाज

Thu, 11 Jan 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone
बॉलीवुड की 'पद्मावती' यानि दीपिका पादुकोण, जाने माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज के साथ काम करती नजर आ सकती है। फिल्म ‘हैदर’ के निर्देशक विशाल भारद्वाज का कहना है कि वो इरफान खान और दीपिका के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone
फिल्म पर बात करते हुए विशाल भारद्वाज ने बताया, मैंने फिल्म की पटकथा करीब एक दो साल पहले लिखी थी और अब मैं इसे निर्देशित कर रहा हूं और मैं अब पूरी तरह से दीपिका के साथ काम करने के बारे में सोच रहा हूं। मुझे उनका किया हुआ काम पसंद आया और वह बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली हैं।
विज्ञापन

3 of 4
vishal bhardwaj
उन्होंने कहा, इरफान के साथ, मैं बहुत लंबे समय के बाद कोई फीचर फिल्म कर रहा हूं। मकबूल में मैंने उनके साथ काम किया था। इसके बाद सात खून माफ में बहुत थोड़ा काम किया था। इसलिये मैं उनके साथ दोबारा फीचर फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन

4 of 4
Irrfan Khan
बता दें कि विशाल की ये फिल्म एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स पर आधारित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें