फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम के लिए इरफान का इंतजार करेंगी दीपिका पादुकोण, विशाल भारद्वाज ने भी दिया साथ

Tue, 20 Mar 2018 01:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
फिल्मकार विशाल भारद्वाज इरफान खान और दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म बनाने वाले थे लेकिन दोनों स्टार्स की सेहत बिगड़ने के कारण फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। हाल ही में इरफान खान ने अपनी बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी हुई है और वह उसका इलाज कराने के लिए विदेश जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दीपिका भी पीठ दर्द की परेशानी झेल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
vishal
दोनों की सेहत को देखते हुए विशाल भारद्वाज ने फिल्म को फिलहाल पोस्टपोंड कर दिया है। विशाल भारद्वाज इरफान खान के ठीक होने का इंतजार करेंगे और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। विशाल भारद्वाज ने खुद ट्वीट कर जानकारी शेयर की।
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Vishal
विशाल भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, इरफान एक योद्धा हैं और हमें पता है कि वह यह लड़ाई जीत जाएंगे। इसलिए दीपिका पादुकोण, प्रेरणा अरोड़ा और मैंने अपनी फिल्म को पुनर्निधारित करने का फैसला किया है और हम हमारे योद्धा के विजेता के रूप में लौटने के बाद नई ऊर्जा और जश्न के साथ इसे शुरू करेंगे।
 

 

4 of 5
irrfan khan
आपको बता दें कि दीपिका और इरफान फिल्म पीकू में साथ काम कर चुके हैं। वहीं विशाल भारद्वाज की फिल्म में दीपिका पादुकोण माफिया राहिमा खान के किरदार में नजर आएंगी। जिन्हें सपना दीदी के नाम से जाना जाता है। वहीं इरफान खान लोकल गैंगस्टर की भूमिका में होंगे। फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब माफिया, क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Blackmail
वहीं इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा था कि इरफान की बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें