बता दें कि काम की वजह से अनुष्का शर्मा भले ही वानखेड़े स्टेडियम जाकर विराट कोहली का मैच देख नहीं सकीं मगर शूटिंग से फुर्सत निकालकर, उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में ही मैच देखा। यही नहीं, उन्होंने विराट कोहली और उनकी टीम को चियर अप करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की।
अनुष्का शर्मा ने टीवी पर मैच देखते हुए एक तस्वीर ली और लिखा, 'गो आरसीबी ब्वॉयज। काम की वजह से वैनिटी वैन से मैच देख रही हूं।'