फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत, अनुष्का को मैदान में लाकर लगाया गले

Mon, 07 Jan 2019 11:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat anushka
टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है । आजादी के बाद पहली बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है । ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद पूर्व कंगारू कप्तान एलन बॉर्डर ने विराट कोहली को बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी सौंपी ।
विज्ञापन

2 of 5
virat anushka
जीत के जश्न में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को भी शामिल किया । सीरीज जीतने के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का को मैदान पर लेकर आए और उन्हें गले लगा लिया । विराट और अनुष्का ने एक दूसरे एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई । 



 
विज्ञापन

3 of 5
virat anushka
बता दें कि बारिश की वजह से पांचवें और अंतिम दिन का खेल नहीं हो पाया और अंपायरों ने लंच के बाद मैच ड्रॉ करने का फैसला किया । इससे भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की । इस तरह से भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने में भी सफल रहा ।



 

4 of 5
virat anushka
अनुष्का और विराट ने क्रिसमस और नए साल का जश्न ऑस्ट्रेलिया में ही सेलीब्रेट किया । पति की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज जीती, इसकी खुशी अनुष्का के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी । अनुष्का सफेद रंग की मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat anushka
अनुष्का हर मैच के दौरान विराट और टीम इंडिया को चीयर करती नजर आईं । अनुष्का के अलावा बाकी क्रिकेटर के भी फैमिली मेंबर मैदान पर आए । इस कपल ने जीत का जश्न साथ में सेलीब्रेट किया । सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें