फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा का ऐसे ख्याल रख रहे हैं विराट कोहली, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीर

Wed, 06 Jan 2021 08:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों बनी हुई हैं। अपने इस खास पल को वे खूब एन्जॉय कर रही है। जनवरी के इसी महीने में वह अपने बच्चे को जन्म देंगी। इन दिनों वह ज्यादातर वक्त अपने घर ही बिता रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस आ गए हैं। इस खास मौके पर कोहली अपनी पत्नी का ख्याल कैसे रख रहे हैं, इसकी एक तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। ये तस्वीर मुंबई के जुहू स्थित विराट और अनुष्का के घर में बनी बालकनी की है। इसमें दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का एक साथ ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : फाइल
विराट कोहली पिछले हफ्ते ही ऑस्ट्रेलिया टूर बीच में छोड़कर पैटर्निटी लीव पर भारत वापस आ गए हैं। वह अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं और उनका ख्याल रख रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलकर विराट स्वदेश लौट चुके थे।

4 of 5
नए साल की पार्टी - फोटो : @imVkohli
नए साल पर मनाया जश्न
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का जश्न मनाया था। इस मौके पर विराट ने एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई लोग शरीक हुए थे। विराट-अनुष्का की इस पार्टी में हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
फोटोशूट की रही चर्चा
बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने एक फोटोशूट के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस खूबसूरत फोटोशूट की तारीफ विराट कोहली ने भी की थी। 

Dr Dre: ब्रेन एन्यूरिज्म के चलते अस्पताल में भर्ती हुए रैपर DR Dre, शुभचिंतकों को कहा शुक्रिया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें