बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मुंबई रिसेप्शन में मंगलवार रात सितारों का जमघट लगा। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटिज के फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। 21 दिसंबर को हुए दिल्ली में पहले रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत क्रिकेट जगत की भी कई हस्तियां शामिल हुई।
विज्ञापन
2 of 9
क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच 26 दिसंबर को ये रिसेप्शन मुंबई के होटल सेंट रेजिस में रखा गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद ब्रांड 'विरुष्का' की मार्केट वैल्यू 600 करोड़ पहुंच जाएगी। एक सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का भारतीय कप्तान हैं तो दूसरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शूमार। ऐसे में इस कपल के पास नेम-फेम और कैश की भी कोई कमी नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मियां-बीवी कितने पढ़े लिखे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
आइए आज हम आपको इस कपल के एजुकेशन क्वालिफिकेशन और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। 1998 में विराट कोहली ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की और पूरा फोकस क्रिकेट पर रखा। उनकी मैथ और साइंस की टीचर अभी भी उनको ब्राइट और अलर्ट स्टूडेंट मानती हैं।
4 of 9
दूसरी ओर विराट की दुल्हनियां यानी अनुष्का शर्मी ने आर्ट्स से बैचलर डिग्री और इकोनॉमिक्स से मास्टर्स किया है। अनुष्का ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थी।
विज्ञापन
5 of 9
बचपन में ही विराट के सिर से उनके पिता का साया उठ गया था। मध्मय उच्चवर्गीय परिवार में जन्में विराट के पिता का नाम स्वर्गीय प्रेम नाथ कोहली हैं। विराट पिता को ही अपनी प्रेरणा मानते हैं। जो वकालत करते थे।
विज्ञापन
6 of 9
VIRAT MOM
दुनिया को पता है कि विराट का सबसे ज्यादा अटैचमेंट उनकी मां सरोज से था। विराट की मां एक हाउसवाइफ हैं।
विज्ञापन
7 of 9
लाइमलाइट से दूर रहने वाले विराट के भाई विकास कोहली पेशे से बिजनैसमैन हैं, तो उनकी वाइफ यानी विराट की भाभी चेतना कोहली भी अपनी सास की तरह एक हाउस वाइफ हैं। दोनों का एक क्यूट सा बच्चा आर्यवीर भी है। जिसके साथ समय-समय पर विराट अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं।
8 of 9
अनुष्का की ननज भावना कोहली ढींगरा पेशे से स्कूल टीचर हैं तो नंदोई यानी विराट के जीजाजी का भी खुद का एक बिजनेस है। इनका परिवार भी अपने दोनों बच्चों आयुष और महक के साथ दिल्ली में रहता है।