फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी क्रिकेटर से लाइव चैट कर रहे थे विराट कोहली, अनुष्का ने जला दी लाइट तो दिया ये रिएक्शन

Sat, 25 Apr 2020 04:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की केमिस्ट्री देखती ही बनती हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग दिख रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Virat Kohli and Anushka - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
दरअसल, घर पर रहकर विराट कोहली क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। विराट कोहली जहां बैठकर चैट कर रहे थे वहां कम रोशनी थी। ऐसे में वीडियो में उनका चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा था और बैकग्राउंड में भी अंधेरा था। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तभी वहां अनुष्का शर्मा आती हैं और लाइट ऑन कर देती हैं। विराट थोड़ा चौंकते हैं और फिर मुस्कुराकर कहते हैं- 'थैंक्स माय लव'। विराट और अनुष्का का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। विराट के वीडियो चैट से ये छोटा हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

4 of 5
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
हाल ही में अनुष्का ने विराट के साथ एक वीडियो शेयर किया था जो काफी चर्चा में रहा। वो विराट के ऊपर चिल्लात हुए कहती हैं, 'ऐ विराट, विराट, चौका लगा ना।' अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे लगा वो क्रिकेट के मैदान को मिस कर रहे होंगे। साथ ही लाखों फैंस को भी जो उन्हें खूब प्यार देते हैं। वो जरूर एक खास तरह के फैंस को मिस कर रहे होंगे इसलिए घर बैठे मैंने खुद इस अनुभव का मौका दिया।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Patal lok - फोटो : amar ujala mumbai
अनुष्का जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वेबसीरीज 'पाताल लोक' को अनुष्का प्रोड्यूस कर रही हैं। इस सीरीज को प्रेषित रॉय ने निर्देशित किया है जिसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, गुल पनाग, स्वास्तिका मुखर्जी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुष्का इससे पहले बतौर प्रोड्यूसर 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं। अनुष्का की ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 15 मई को रिलीज होने वाली है।  

कोरोना से लड़ने के लिए अजय देवगन ने की भारतीयों से यह गुजारिश, बनाया ये गीत
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें