भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। दोनों ने अपने परिवार वालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी रचाई। शादी का समारोह संपन्न होते ही दोनों अपने हनीमून के लिए रोम चले गए। हाल ही में दोनों की हनीमून पर खींची गई एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है लेकिन हनीमून पर पहुंचे विराट ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
पढ़ेंः ऐसी हो गई है मल्लिका शेरावत की हालत, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने किया बेघर
विज्ञापन
2 of 4
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं विराट और अनुष्का की शादी की तस्वीरों पर उनके फैंस, क्रिकेटर्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बधाई दी थी। समारोह संपन्न होने के बाद विराट और अनुष्का ने भी अपने बधाई मैसेज पर लोगों को रिप्लाई किया और सभी को धन्यवाद दिया। हालांकि इन सबके बीच विराट ने अपने एक क्रिकेटर दोस्ते के मैसेज के रिप्लाई में कुछ ऐसा लिख दिया जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
दरअसल विराट कोहली ने अपने एक शादीशुदा क्रिकेटर दोस्त से हनीमून टिप्स मांग लिए। विराट के क्रिकेटर दोस्त अजिंक्या रहाणे ने कपल को शादी की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'नए सफर की शुरुआत के लिए आपको बहुत बहुत बधाई, क्लब में आपका स्वागत है कैप्टन।'
Congratulations @imVkohli and @AnushkaSharma !!! Wishing you’ll the very best for the new journey ahead and Welcome To The Club Captain! pic.twitter.com/yk6Ca0RQBm
— ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) December 12, 2017
अजिंक्या रहाणे के ट्वीट का मजेदार जवाब देते हुए विराट ने लिखा- 'शुक्रिया दोस्त, आपसे कुछ टिप्स के इंतजार में हूं।'
Thanks Jinx, looking forward to some tips from you. 😁
— Virat Kohli (@imVkohli) December 13, 2017
क्या विराट ने मजाक में ही सही दोस्त से हनीमून का टिप्स मांगा है। वैसे जो भी है लेकिन विराट का सोशल मीडिया पर ऐसा रिप्लाई करना उनके रोमांटिक अंदाज को दर्शाता है। अनुष्का शर्मा को बिल्कुल बॉलीवुड हीरो ही मिला है।